फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने 36 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने 36 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर
विज्ञापन

गाजियाबाद। एसएसपी ने मंगलवार को ऑपरेशन क्लीन चलाया। उन्होंने विभिन्न थानों में तैनात 36 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। इन पुलिसकर्मियों पर उगाही, ठेकेदारी और लापरवाही के आरोप थे।
विज्ञापन

लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में सात कांस्टेबल कोतवाली घंटाघर के, एक विजयनगर थाने का, एक सिहानी गेट थाने में , पांच कविनगर थाने में तैनात थे। थाना इंदिरापुरम की पीसी-46 पर तैनात चालक को भी लाइन हाजिर किया गया है। इनके अलावा एसएसपी ने इंदिरापुरम थाने के दो कांस्टेबल, साहिबाबाद थाने के चार, लिंकरोड थाने के चार, एक-एक कांस्टेबल लोनी और लोनी बार्डर थाने के, दो ट्रॉनिका सिटी थाने के, दो मुरादनगर के, दो मोदीनगर के, दो भोजपुर और एक निवाड़ी थाने के कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया है। इससे एक दिन पहले एसएसपी ने मोदीनगर थाने में औचक निरीक्षण कर एक प्राइवेट व्यक्ति को धर दबोचा था। एसएसपी ने बताया कि लाइन हाजिर किए गए कर्मियों पर विभिन्न आरोप थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें