फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर के बाद आयकर की पिलखुवा में कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदौर के बाद आयकर की पिलखुवा में कार्रवाई
विज्ञापन

गाजियाबाद। चुनाव से पहले काली कमाई करने वालों के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है। बुधवार को आयकर विभाग की इंदौर के बाद हापुड़ के पिलखुवा में कार्रवाई शुरू हुई। छिजारसी रोड स्थित मनीष जैन की फैक्ट्री एनसीएमएल पर आयकर की तीन टीमों ने सुबह कार्रवाई शुरू की। ऑयल प्रोडेक्ट बनाने वाली कंपनी पर आरोप है कि उसने बीत छह वर्षों में प्रोडेक्ट उत्पादन को कम दिखाकर टैक्स चोरी की गई और काफी माल दो नंबर में भी बेचा गया। बताया जा रहा है कि अभी तक की जांच में काफी अनियमितताएं मिली हैं। मनीष जैन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

आयकर विभाग ने इंदौर की रिफाइनरी के ठिकानों पर छापा मारा था। यहां पर आयकर की टीम बराती बनकर पहुंची थी। रिफाइनरी के ठिकानों से आयकर को दस्तावेज मिले में थे, जिनसे पता चलता था कि एनसीएमएल व इंदौर की रिफाइनरी के बीच काफी लेनदेन रहा है। सूत्र बताते हैं कि दोनों कंपनियों के बीच काफी देनदारी हुई, जिसकी लिखित में कहीं कोई उल्लेख नहीं किया गया। इससे साफ था कि दोनों कंपनियों ने मिलकर भारी टैक्स चोरी की और काली कमाई को खपाने के लिए कुछ दूसरी फर्मों को सहारा लिया। ऐसे में इंदौर आयकर विभाग की एक टीम बुधवार को गाजियाबाद पहुंची। जहां से डिप्टी डायरेक्टर स्थिर के अधिकारी की अगुवाई में टीम गठित की गई। इसके बाद इंदौर व गाजियाबाद आयकर कार्र्यालय की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की। सूत्रों का कहना है कि देररात तक जांच जारी थी जो बृहस्पतिवार सुबह तक चलने की संभावना है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री करीब एक महीने से बंद थी लेकिन मौके से मिले कागजात के आधार पर बड़ी टैक्स चोरी होने का अंदेशा है, ऑडिट का काम जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें