फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के छात्र को गोलियों से भूना, एनकाउंटर का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छात्र की हत्या, परिजन बोले पुलिस ने किया एनकाउंटर
लोनी। जावली गांव से चार दिन से लापता 12वीं के छात्र पंकज का शव रविवार सुबह गढ़ी सबलू गांव के पास खेत में पड़ा मिला। उसके शरीर में तीन गालियाें मारे जाने के निशान मिले हैं। पंकज पर दिल्ली में हत्या, लूट के कई मामले दर्ज हैं। वह 15 दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया था। छात्र के परिजनों ने पुलिस पर उसका एनकाउंटर करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस शव पोस्टमार्टम भेज दिया है।
रविवार सुबह करीब सात बजे गढ़ी सबलू गांव के लोगों ने पुलिस को खेत में युवक का शव पडे़ होने की सूचना दी। पुलिस ने शव की जांच की तो पता चला कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। शरीर में तीन गोलियां लगने के निशान मिले हैं। मृतक के हाथ पर पीटी लिखा था। कपड़ों से कोई कागजात न मिलने पर दोपहर तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया। इसके बाद उसकी शिनाख्त पंकज (19) पुत्र देवेंद्र निवासी जावली के रूप में हुई। शिनाख्त होने पर पिता देवेंद्र और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को बताया कि पंकज चार दिन से लापता था। वह चिरोड़ी गांव स्थित इंटर कालेज में 12वीं में पढ़ता था। गलत लोगों की संगति में पड़ने से उसके खिलाफ दिल्ली में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह 15 दिन पूर्व ही दिल्ली की जेल से छूटकर आया था। पिता देवेंद्र का कहना है कि पांच दिन पूर्व दिल्ली पुलिस ने उनके घर दबिश दी थी। पुलिस के डर से ही पंकज था। उनका आरोप है कि पुलिस ने पंकज का एनकाउंटर कर शव जंगल में फेंक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी गाजियाबाद पुलिस
सीओ लोनी दुर्गेश कुमार ने बताया कि पंकज अक्सर गैंग के साथ घटनाओं को अंजाम देता था। गैंग में फूट पड़ने पर हत्या किए जाने की संभावना है। उधर, गांव निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें