फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों की फुटेज सोशल मीडिया पर की वायरल

Sat, 24 Nov 2018 02:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

साहिबाबाद। श्याम पार्क मेन में 14 नवंबर को प्रेम श्री ज्वैलर्सं के यहां हुई करीब दो करोड़ की डकैती के मामले में शुक्रवार दोपहर पुलिस ने वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरों में कैद बदमाशों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की है। पुलिस ने बदमाशों के बारे में जानकारी देने वाले की पहचान छिपाते हुए उचित इनाम देने की भी बात कही है। पुलिस की आठ टीमें नौ दिन बाद भी बदमाशों का सुराग नहीं लगा सकी हैं।

विज्ञापन


साहिबाबाद सीओ डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस की आठ टीमें विभिन्न बिंदुओं पर बदमाशों की तलाश में जुटी हैं। शुक्रवार को वारदात के दौरान सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए बदमाशों की तस्वीर सार्वजनिक की गई है। पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर बदमाशों की फोटो डाली गई है।

सीओ ने बताया कि बदमाशों की सूचना देने वाले व्यक्ति की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। एसपी सिटी की ओर से इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। गौरतलब है कि 14 नवंबर की दोपहर दो बाइक सवार पांच बदमाशों ने पिस्टल के बल पर श्याम पार्क मेन स्थित प्रेम श्री ज्वैलर्स के यहां डकैती डाली थी। बदमाश लॉकर में रखी लाखों की ज्वेलरी को कट्टे में भरकर ले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें