फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह कलेश में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह क्लेश में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
विज्ञापन

साहिबाबाद। हिंडन चौकी क्षेत्र के बालाजी विहार कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने युवक को फंदे पर लटका देख पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस गृह क्लेश में सुसाइड करना मानकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, राजेश कुमार (32) अर्थला की बालाजी विहार कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। उनकी किराने की दुकान थी और वह कैब भी चलवाते थे। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उनका शव फंदे पर लटका मिला। पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने फंदे पर शव लटका देखकर पुलिस और परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसआई हिंडन चौकी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गृह क्लेश में युवक के सुसाइड करने की बात सामने आ रही है। परिजन कोई शिकायत देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें