फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट का विरोध करने पर रेलवे फिटर को गोली मारी-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लूट का विरोध करने पर रेलवे फिटर को गोली मारी

गाजियाबाद। बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे रेलवे फिटर से बाइक सवार बदमाशों ने चौधरी मोड़ के पास बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े रकम लूटने की कोशिश की। बदमाश और फिटर के बीच हाथापाई हुई। एक दुकानदार ने बदमाश को पत्थर फेंककर भी मारा। लूट में विफल होने पर बदमाश फिटर को गोली मारकर भाग गए। घायल रेलवे कर्मचारी को नेहरू नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लालकुआं की रेलवे कालोनी लक्ष्मी विहार निवासी दर्शनलाल रेलवे में फिटर हैं और फिलहाल दिल्ली में तैनात हैं। वह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वह बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे अंबेडकर रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर पैदल घर लौट रहे थे। चौधरी मोड़ से उन्हें आटो में बैठना था। मोड़ से करीब 15 मीटर पहले हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें दबोच लिया और हाथ से रुपयों से भरा थैला छीनने लगे। दर्शनलाल ने थैला कसकर पकड़ लिया। एक बदमाश ने तमंचा निकाला और दर्शनलाल के सिर पर बट से कई वार किए। इसके बावजूद उन्होंने थैला नहीं छोड़ा। करीब दो मिनट तक गुत्थमगुत्था हुई। लूट में विफल रहे बदमाश ने दर्शनलाल पर फायर कर दिया। गोली उनके सीने में लगी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने दर्शनलाल को नेहरू नगर के गणेश अस्पताल पहुंचाया। उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी मनीषा सिंह और कोतवाली इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। सीओ का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी से फुटेज लेकर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


खोखा वाले ने पत्थर मारा तो भागे बदमाश
लूट की इस घटना को सामने एक पान का खोखा चलाने वाला युवक देख रहा था। उसने पत्थर उठाकर जोर से बदमाश को दे मारा। इस पर बदमाशों को लगा कि वह पब्लिक का निशाना बन सकते हैं। इसीलिए पकड़े जाने के डर से बदमाश रेलवे कर्मचारी का बैग छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


थैले में थे औजार, बदमाशों ने समझा बड़ी रकम
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रेलवे फिटर के हाथ में काले रंग का एक थैला था। उसमें कुछ औजार भी थे। आशंका है कि बदमाशों ने बड़ा थैला लेकर बैंक से निकलते देखा तो रकम होने का गलत अंदाजा लगा लिया। इस पर बदमाशों ने वारदात की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें