फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से आकर बंद फ्लैटों में चोरी करने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कार से आकर बंद फ्लैटों में चोरी करने वाला दबोचा

साहिबाबाद। बंद फ्लैटों और घरों में चोरी करने वाले एक चोर को इंदिरापुरम पुलिस ने रविवार सुबह गिरफ्तार किया। इसके पास से ढाई लाख रुपये के जेवर, एक कार, दस हजार रुपये और मास्टर चाभी बरामद हुई है। चोर से जेवर खरीदने वाले सुनार को भी पुलिस ने दबोचा है।
सीओ इंदिरापुरम राकेश मिश्रा ने बताया कि एसएचओ इंदिरापुरम सुशील दुबे टीम के साथ रविवार सुबह करीब नौ बजे ग्रीन बेल्ट के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक कार में युवक आता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से पांच मास्टर की, कुछ औजार और दस हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस उसे थाने ले आई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बंद घरों और फ्लैटों में चोरी करता है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर करीब ढाई लाख रुपये के चोरी के जेवर और चोरी का माल खरीदने वाले सुनार को भी धर दबोचा। आरोपी का नाम मो. मुनीस और सुनार पप्पू उर्फ देवेंद्र वर्मा निवासी इटावा है। पुलिस ने बताया कि मुनीस आठवीं पास है और दिल्ली में रहकर गाड़ी चलाता है।
विज्ञापन

--------------------
मौके पर ही बना लेता था चाभी
पुलिस पूछताछ में मुनीस ने बताया कि उसके उस्ताद ने कहा था कि हमेशा चोरी की घटना को अकेले ही अंजाम देना। इससे वह कभी पकड़ा नहीं जाएगा। उसने बताया कि वह औजार लेकर साथ चलता था। मास्टर चाभी से लॉक नहीं खुलने पर मौके पर ही चाभी बना लेता था।
विज्ञापन

-----------
इंदिरापुरम की तीन वारदातों का खुलासा
एसएचओ ने बताया कि मुनीस पहले भी दिल्ली के महरौली, सीमापुरी, थाना फेज दो और थाना सेक्टर-24 से जेल जा चुका है। वह इंदिरापुरम में वैशाली सेक्टर चार और पांच में हुई चोरी में वांछित था। इन घटनाओं में आरोपी चोरी करते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ था। पुलिस ने चोरी की तीनों घटनाओं का खुलासा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें