फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव जीतने के जश्न में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव जीतने के जश्न में युवक को लगी गोली
विज्ञापन


गाजियाबाद। नगर निगम पार्षद चुनाव जीतने के बाद रईसपुर में मनाए जा रहे जश्न में फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लग गई। उसे गंभीर हालत में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया है। परिजनों ने गोली लगने की सूचना पुलिस को नहीं दी है।
विज्ञापन

वार्ड-53 रईसपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मनोज चौधरी पार्षद का चुनाव जीते हैं। प्रमाण पत्र लेकर बुधवार रात वह गांव में पहुंचे तो उनके समर्थक जश्न मनाने लगे। मनोज मंदिर में अंदर चले गए बाहर एक युवक शराब के नशे में धुत होकर फायरिंग करने लगा। लोगों ने उसे रोका, लेकिन वह हवा में फायरिंग करता रहा। इसी दौरान गोली संदीप उर्फ बब्बू नाम के एक युवक के पेट में जा लगी। गोली लगते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में उसे यशोदा अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया है। हालांकि वह अभी खतरे से बाहर नहीं है। एसएचओ कविनगर समरजीत सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी के खिलाफ तहरीर या सूचना नही दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, विजयी पार्षद मनोज चौधरी का कहना है कि गोली लगने की घटना उनके यहां जश्न में नहीं हुई है, बल्कि गांव में हुई शादी में हुई है। उनका कहना है कि वह सादगी से भगवान का आशीर्वाद लेने मंदिर में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें