वैशाली मेट्रो स्टेशन पर टोकन और कार्ड रिचार्ज के लिए कर्मचारियों की ओर से 500-1000 रुपये के नोट लेने से इंकार करने पर यात्रियों ने हंगामा कर दिया। हालांकि स्टेशन मैनेजर ने नोट स्वीकार करने के निर्देश दिए, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
वैशाली मेट्रो स्टेशन पर सुबह करीब 10 बजे टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारी ने यात्री से 1000-500 के नोट लेने से इंकार कर दिया। काउंटर पर नोटिस भी लगा दिया गया कि 500-1000 के नोट नहीं लिए जाएंगे। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा कर दिया। हालांकि स्टेशन मैनेजर मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।
इसके बाद लोगों से 500-1000 के नोट स्वीकार कर टोकन दिए गए। स्टेशन मैनेजर ने बताया कि खुल्ले रुपयों को लेकर परेशानी हुई थी। बाद में, उसका समाधान कर लिया गया।