फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपैड़ा फ्लाईओवर पर भिड़े कई वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
उपैड़ा फ्लाईओवर पर भिड़े कई वाहन
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उपैड़ा में नेशनल हाइवे स्थित फ्लाई ओवर पर तेज रफ्तार वाहन आपस में भिड़ गये। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बरसात के दौरान सड़कों पर फिसलन हो रही थी। इसी दौरान दिल्ली की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सामने चल रही कार से टकरा गयी। इसके बाद एक के बाद एक आधा दर्जन वाहन एक दूसरे से भिड़ गए। कार में सवार लोगों को हल्की चोटें आयी। दुर्घटना के कारण हाइवे पर जाम की स्थिति बन गयी। सूचना के बाद आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को रास्ते से हटवाया। करीब आधा घंटे बाद यातायात सुचारु हो सका। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का इस दौरान लोगों को परेशानी का सामनना करना पड़ा। बाबूगढ़ थाना प्रभारी रविंद्र सिंह राठी ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आयी। किसी की ओर से शिकायत भी नहीं की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें