फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के जनकपुरी में निर्माणाधीन इमारत की चौथी मंजिल से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। आरोप है कि बिल्डिंग अवैध तरीके से बनाई जा रही थी। आरडब्ल्यूए ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत की थी, लेकिन जीडीए ने बिल्डिंग को सील नहीं किया।
मूलरूप से बरेली के अलीगंज निवासी राकेश (22) शालीमार गार्डन की जनकपुरी सी-ब्लॉक में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर रहते थे। वह उसी बिल्डिंग में मजदूरी करते थे। शनिवार शाम करीब छह बजे राकेश शराब पीने के लिए छत पर चला गया। रात करीब 10 बजे वह अचानक चौथी मंजिल से पड़ोस के दो मंजिला मकान की छत पर गिर गया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसएचओ दिनेश कुमार का कहना है कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। उधर, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी ओमप्रकाश राजपूत ने बताया कि 22 अगस्त को सीएम योगी के जन सुनवाई पोर्टल पर अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी। बीती चार अगस्त को अधिकारियों ने जवाब दिया कि पूर्व में बिल्डिंग पर कार्रवाई की जा चुकी है। हालांकि अधिकारियों ने अवैध निर्माण को सील करने की कार्रवाई करने को कहा था। बिल्डिंग नहीं सील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीडीए के अधिकारी बोले
जोनल प्रभारी प्रवर्तन विभाग आरके सिंह का कहना है कि जनकपुरी में निर्माण कार्य करने के लिए नक्शा पास कराना जरूरी है। इस बिल्डिंग में पांचवें फ्लोर के निर्माण कार्य की सूचना नहीं थी। सोमवार सुबह बिल्डिंग की फाइल मंगाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त या सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें