फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस में डकैती डालने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
फरक्का एक्सप्रेस में डाका डालने वाले पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

फरक्का एक्सप्रेस में डाका डालने वाले पांच बदमाशों को बुधवार को गाजियाबाद जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से लूटी गई ज्वेलरी, विदेशी करेंसी और 12 मोबाइल और पांच चाकू बरामद हुए हैं।

बदमाशों ने 26 जुलाई की देर रात सीलमपुर आउटर के पास ट्रेन में डकैती की वारदात को अंजाम देकर 13 यात्रियों से लूटपाट की थी। विरोध करने पर बदमाशों ने एक यात्री को चाकू मारकर घायल कर महिला से मारपीट भी की थी। वारदात दिल्ली क्षेत्र में हुई थी, लेकिन मामला गाजियाबाद में दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद एसपी जीआरपी केके चौधरी ने सीओ जीआरपी रणधीर सिंह और थाना प्रभारी सोमवीर सिंह के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई थी। दिल्ली जीआरपी और आरपीएफ के सहयोग से छह दिन चले अभियान के बाद जीआरपी ने पांच बदमाशों को दबोच लिया।

एसपी जीआरपी केके चौधरी ने बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि पकड़े गए बदमाश सुल्तान निवासी कौशिकपुरी सीलमपुर, बिंटू उर्फ बिलोटा शिव विहार करावल नगर, शाहरुख निवासी कच्चा कांतिनगर, दिलशाद और दानिश निवासी पूर्वी पुराना सीलमपुर है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को बदमाश चंद्रनगर हाल्ट पर फिर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। सूचना पर टीम ने दबिश देकर सभी को धर दबोचा। इनके पास से लूटे गए 12 मोबाइल, कोरिया की करेंसी और 12000 रुपये की नगदी और ज्वेलरी बरामद की गई है।
विज्ञापन


यह ज्वेलरी फरक्का एक्सप्रेस में महिलाओं से लूटी गई थी। डकैती का खुलासा करने वाली टीम को एडीजी रेलवे की ओर से 10 हजार और एसपी रेलवे की ओर से 5 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें