फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामी कंपनियों की बोतल में होती थी लोकल शराब की सप्लाई-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
नामी कंपनियों की बोतल में बेचते थे नकली शराब, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

लोनी की एसएलएफ कालोनी में मंगलवार रात पुलिस ने एक ऐसी फैक्ट्री पकड़ी, जहां नामी कंपनियों की बोतलों में नकली शराब भरकर सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने दो सप्लायरों को भी दबोचा है।

साथ ही फैक्ट्री से 460 पेटी शराब, एसिटिक एसिड, रॉयल स्टैग और ऑफिसर्स च्वॉइस जैसी नामी कंपनियों के डुप्लीकेट होलोग्राम व स्टीकर और दो कार बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


फैक्ट्री से मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली समेत पश्चिमी यूपी के जिलों और दिल्ली में रोज करीब 100 पेटी शराब सप्लाई की जाती थी। करीब दो माह से चल रही इस फैक्ट्री से अब तक करीब छह हजार पेटी शराब सप्लाई की जा चुकी है।

एसपी देहात अरविंद मौर्य ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर लोनी पुलिस ने एसएलएफ कालोनी के पार्थ अपार्टमेंट में छापा मारा तो ग्राउंड फ्लोर के फ्लैट में यह फैक्ट्री चलती मिली।

मौके से शराब सप्लाई लेकर जा रहे देव कुमार निवासी प्रेम विहार लोनी और अबू बकर उर्फ संडी निवासी डीएलएफ अंकुर विहार लोनी को गिरफ्तार कर लिया गया। फैक्ट्री से 460 पेटी पैक और तीन ड्रमों में करीब 900 लीटर शराब, दो डिब्बों में एसिटिक एसिड, करीब 13 हजार रुपये की नकदी और दो कारें बरामद की गईं।
विज्ञापन


एसपी देहात ने बताया कि नकली शराब बनाने और सप्लाई करने वाले इस गिरोह का सरगना रवि निवासी बागपत और उसके उसके साथी विक्की बिहारी, बंटी और काले फरार हैं। पकड़े गए देव और अबू बकर गाड़ियों से शराब सप्लाई का काम करते थे। दोनों ने बताया कि वह रोजाना 50-50 पेटी शराब सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें