फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर लगाया जाम-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों ने शव रखकर जीटी रोड किया जाम
विज्ञापन

हिंडन नहर में युवक को बचाने के दौरान डूबे दोनों किशोरों के परिजनों ने सोमवार सुबह भाटिया मोड़ के पास जीटी रोड पर दोनों के शव रखकर जाम लगा दिया।

परिजनों ने मुआवजे की मांग करते हुए पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसएचओ कोतवाली ने परिजनों को डीएम से मिलवाने और हरसंभव सहायता दिलवाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। इस दौरान करीब एक घंटे तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे।

रविवार को हिंडन नहर में नहाने गए दौलतपुरा निवासी दो किशोर शिवम और गुंजन एक युवक को बचाने के प्रयास में डूब गए जबकि पहले डूब रहा युवक तैरकर बाहर आ गया। पुलिस ने सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब नौ बजे परिजन भाटिया मोड़ पर इकट्ठा हुए और दोनों किशोरों के शव जीटी रोड पर रखकर जाम लगा दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि उनके बच्चे एक युवक की जान बचाने का प्रयास कर रहे थे, मगर उनकी मौत के बावजूद प्रशासन ने उनकी सुध तक नहीं ली।

परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। सूचना पर एसएचओ कोतवाली लक्ष्मी चौहान मय फोर्स मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शवों को सड़क से हटवाया।

एसएचओ ने परिजनों को आश्वासन दिया कि वे उन्हें डीएम से मिलवाएंगी और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दिलवाएंगी। आश्वासन पर लोग शांत हुए और घर लौट गए। इसके बाद दोनों शवों का कालोनी में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

भाटिया मोड़ पर जाम को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया। लाल कुआं से साहिबाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को साजन मोड़ से हापुड़ चुंगी की ओर मोड़ दिया गया।

उधर, हापुड़ मोड़ से लाल कुआं जा रहे वाहनों को चौधरी मोड़ से पुराना बस अड्डा की ओर मोड़ा गया। टीआई रमेश तिवारी ने बताया कि जीटी रोड पूरी तरह ब्लॉक होने के चलते रूट डायवर्ट किया गया था।

रूट डायवर्जन के चलते वाहनों का दबाव अधिक बढ़ने से बस अड्डा और हापुड़ चुंगी पर जाम के हालात बन गए। इस दौरान दोनों जगहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी जाम खुलवाते दिखे।
विज्ञापन


उधर, लाल कुआं से आ रहे वाहनों को यू-टर्न लेना पड़ा, जिससे करीब एक घंटे तक वाहन चालक जाम से जूझते रहे। सुबह करीब नौ बजे से दस बजे तक चौधरी मोड़, भाटिया मोड़, साजन मोड़, बस अड्डा और हापुड़ चुंगी पर जाम के हालात रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें