फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर दर्ज की जानलेवा हमले की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर दर्ज की जानलेवा हमले की रिपोर्ट
विज्ञापन


गाजियाबाद। चार माह पहले युवक पर हुए हमले में सिहानीगेट थाना पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। उपचार केदौरान पीड़ित को लकवा मार गया। अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेठ मुकंदलाल इंटर कालेज से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जयप्रकाश शर्मा शाहदरा में रहते हैं। उनका एक मकान मुकुंदनगर गाजियाबाद में भी है। उनके एक बेटा संजय शर्मा 48 वर्ष और चार बेटियां हैं। संजय ने शादी नहीं की थी। वह गाजियाबाद में डीस केबिल का काम करते थे। संजय 17 दिसंबर की रात करीब 9 बजे 5 नंबर भट्टा रोड पर घायल अवस्था में पड़े मिले हुए थे। सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया था। वहां से गुजर रहे लोगों ने मोबाइल से फोन करके उनके दोस्त को जानकारी दी। दोस्त ने दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती करा दिया। उनके पूरे शरीर में लकवा मार गया है। अज्ञात हमला करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कई बार सिहानीगेट थाने में तहरीर देने के लिए गए, लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। एसएसपी के आदेश पर सिहानीगेट थाना पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ जानलेवा हमले करने का मुकदमा दायर किया है। सिहानीगेट थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना स्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज निकालकर आरोपी की पहचान करके उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें