मारपीट कर युवक से मोबाइल-नकदी लूटी
खोड़ा के इंद्रा गार्डन कालोनी में बदमाशों ने कार सवार एक युवक से मारपीट कर मोबाइल और 7 हजार रुपये लूट लिए। वारदात 12 जुलाई की है। मंगलवार को पीड़ित ने तहरीर दी।
खोड़ा की इंद्रा गार्डन कालोनी में रहने वाले उमेश गिरी ने बताया कि 12 जुलाई को वह अपने दोस्त को छोड़कर घर लौट रहा था। रास्ते में बदमाश जबरदस्ती उसकी कार में बैठ गए।
विकास का आरोप है कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल और 7 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद उसे लहूलुहान कर सड़क किनारे गंभीर अवस्था में फेंक गए। हालांकि बदमाश् कार नहीं ले गए।
परिजनों को सूचना मिली तो पिता गंगाराम ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ दिनों बाद उसे उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पीड़ित ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।