फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से लूटा पर्स-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकर्स ने जेठानी-देवरानी से लूटे बैग
विज्ञापन

सामान खरीदने बाजार जा रहीं महिला और उसकी देवरानी से बृहस्पतिवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बैग लूट लिए। दोनों बैग में करीब 25 हजार की रुपये और दो मोबाइल थे। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोएडा में अपना ऑफिस चलाने वाले एडवोकेट सुनील पटेल नगर तृतीय में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी सीमा, देवरानी प्रज्ञा और बेटी श्रुति के साथ बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे शॉपिंग करने मार्केट जा रही थीं।
विज्ञापन


तीनों पैदल कालोनी के गेट पर पहुंचे थे कि पीछे से काली बाइक पर दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर सीमा का बैग लूट लिया। बदमाश ने प्रज्ञा का बैग लूटने का प्रयास किया तो उन्होंने विरोध किया। इस दौरान बदमाश ने प्रज्ञा को धक्का दिया और बैग लूटकर भाग गए।

धक्का लगने से प्रज्ञा सड़क पर गिर पड़ीं। हालांकि उसे चोटें नहीं आईं। महिलाओं ने शोर मचाया, मगर तब तक बदमाश बाइक लहराते हुए भाग गए। एसओ विनोद पांडेय ने बताया कि शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि 100 नंबर पर फोन करने के बाद जब उन्होंने एसओ और चौकी इंचार्ज को कॉल किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद दोबारा कॉल करने पर कहा कि थाने जाकर शिकायत दे दें। कांवड़ यात्रा में ड्यूटी के चलते वह नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें