फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 दिन से धरने पर बैठी छात्र की तबियत बिगड़ी-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
20 दिन से धरने पर बैठी छात्रा की तबियत बिगड़ी
विज्ञापन


गाजियाबाद। जीडीए द्वारा लोहिया नगर स्थित गोशाला में तोड़फोड़ करने के विरोध में 20 दिनों से धरने पर बैठी बीसीए छात्रा की तबियत मंगलवार को बिगड़ गई। सामाजिक संगठनों ने छात्रा को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद हनुमान सेना की ओर से जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

करीब 20 दिन पूर्व अतिक्रमण हटाने पहुंची जीडीए टीम के समक्ष बीसीए की छात्रा ने अपने हाथ की नस काट ली थी। गोशाला में तोड़फोड़ किए जाने से आहत छात्रा लगातार अनशन पर थी। हनुमान सेना के पदाधिकारियों ने डीएम समेत प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार ज्ञापन के जरिए छात्रा की हालत से अवगत कराया। संगठन पदाधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की थी कि वे छात्रा को आश्वासन देकर उसका धरना खत्म करा दें। बावजूद इसके कोई भी प्रशासनिक अधिकारी छात्र की सुध लेने नहीं पहुंचा। हनुमान सेना के अध्यक्ष शिव चौधरी का कहना है कि मामले में प्रशासनिक अधिकारियों की संवेदनहीनता सामने आई है। इस से नाराज होकर उन्होंने अब पीएम और सीएम को ज्ञापन भेजा है। संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती छात्रा की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें