फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चार लाख लाओ, बेगम फिर ससुराल आओ-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले चार लाख लाओ, बेगम फिर ससुराल आओ
विज्ञापन

गाजियाबाद। चार लाख रुपये के लिए पति-पत्नी का रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया है। पत्नी के परिवार वालों ने चार लाख रुपये न दिए तो फरीदाबाद में रहने वाले पति ने गाजियाबाद की अपनी पत्नी को ससुराल ले जाने से इंकार कर दिया। 10 महीने से पत्नी मायके में रह रही है तो पति सौतन ले आया। महिला से उसका साढ़े तीन साल का बेटा भी पति ने छीन लिया। अब महिला का पति कह रहा है कि चार लाख दोगी तो ससुराल में वापसी होगी।
विज्ञापन

कविनगर थाना क्षेत्र के रइसपुर गांव की रहने वाली सायरा बानो की शादी वर्ष 2013 में फरीदाबाद निवासी युवक से हुई थी। सायरा का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करने लगे थे। साढ़े तीन साल पहले उसे बेटा हुआ तो कुछ दिन ससुराल वालों के अत्याचार से राहत मिली, लेकिन कुछ दिन बाद फिर वही मांग करने लगे। मार्च 2017 में पति ने उसे घर से निकाल दिया और बेटे को अपने पास रख लिया। तभी से वह रइसपुर में मायके में रह रही है। सायरा का कहना है कि पति ने दिसंबर 2017 में शरीयत के खिलाफ उसकी मर्जी के बिना दूसरी शादी कर ली है। अब पति कह रहा है कि चार लाख रुपये मायके से लेकर आओगी तो अपने साथ रखेगा। महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई और बेटे को दिलाए जाने की मांग को लेकर कविनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कविनगर एसएचओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें