फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडी में अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा युवक दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑडी में पिस्टल लेकर घूम रहा युवक दबोचा
विज्ञापन


साहिबाबाद। टीएचए में इन दिनों युवकों पर हथियार रखने का शौक हावी होता जा रहा है। गाजियाबाद के एक नामी स्कूल मालिक के बेटे को इंदिरापुरम पुलिस ने बुधवार शाम को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। युवक ऑडी कार में पिस्टल लेकर घूम रहा था।
गाजियाबाद के राजनगर सेक्टर-छह निवासी मुकेश तायल एक नामी स्कूल के मालिक हैं। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस इंदिरापुरम के अभयखंड में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुकेश तायल का बेटा सजल तायल ऑडी कार से आता दिखा। संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। पुलिस को सजल के पास से अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी सजल ने बताया कि उसने करीब 15 दिन पहले दुहाई में रहने वाले एक युवक से 35 हजार रुपये में पिस्टल खरीदी थी। पुलिस पिस्टल बेचने वाले युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रौब दिखाने को रखता था पिस्टल
सजल ने बताया कि उसे पिस्टल रखने का शौक है। उसे लाइसेंसी रिवाल्वर नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में उसने यार दोस्तों में टशन दिखाने के लिए पिस्टल खरीदी थी। उसने बताया कि पुलिस बड़ी गाड़ियों की तलाशी नहीं लेती है। ऐसे में वह अपनी ऑडी कार में पिस्टल लेकर घूम रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें