फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत
विज्ञापन

साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-एक स्थित बिल्डिंग की तीसरी मंजिल की बालकनी में बल्ब लगा रहा युवक मंगलवार शाम संदिग्ध हालत में नीचे गिर गया। घायल को परिजनों ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-एक स्थित एक बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में 25 साल का युवक परिवार के साथ रहता था। कुछ महीनों बाद उसकी शादी होने वाली थी। बालकनी का बल्ब खराब होने पर वह मंगलवार शाम पांच बजे बल्ब लगाने लगा। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बालकनी से नीचे गिर गया। वहां खड़े परिवार के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी, लेकिन वह उसे पकड़ नहीं सके। घटना के बाद आननफानन में परिवार के लोगों ने घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया है। साहिबाबाद एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। उधर, परिजनों ने मीडिया से बातचीत करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें