रेलयात्रियों से मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार
साहिबाबाद। रेलयात्रियों से मोबाइल लूटने वाले एक आरोपी को साहिबाबाद जीआरपी ने रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट गए छह मोबाइल बरामद हुए हैं।
जीआरपी एसओ सोमवीर सिंह ने बताया कि एसआई साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रहे थे। तभी संदिग्ध हालात मेें खड़े एक युवक को जीआरपी ने दबोचा। गिरफ्तार आरोपी रोशन निवासी सीमापुरी दिल्ली है और वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। उसके पास से छह स्मार्ट फोन बरामद हुए हैं। एसओ ने बताया कि वह रेलयात्रियों से मोबाइल लूटता था। दिल्ली और गाजियाबाद के बीच में ट्रेन में वारदात कर उतर जाता था। रोशन पहली बार पकड़ा गया है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।