फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 160 किलो डोडा पाउडर बरामद

Wed, 10 May 2017 10:36 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
डोडा पाउडर बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एनएच-24 पर बुधवार तड़के चेकिंग के दौरान पुलिस ने लग्जरी कार से करीब 160 किलो डोडा पाउडर बरामद किया। कार सवार दो लोग पुलिस को देख कार को छोड़कर भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मसूरी एसएचओ दिनेश यादव ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एनएच-24 पर सुंदरदीप कालेज के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रही एक कार को जब रोका गया तो कार चालक और उसका कार को छोड़कर जंगल की ओर भाग गए।

पुलिस ने जब कार चेक की तो देखा कि कार की पिछली सीट और डिग्गी में करीब 160 किलो डोडा पाउडर रखा था। पुलिस ने कार के अंदर से एक पेट्रोल का बिल भी बरामद किया है। बिल बदायूं का है, ऐसे में पुलिस को शक है कि बदमाश बदायूं से दिल्ली जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार दोनों आरोपियों की कार के नंबर के आधार पर तलाश की जा रही है। बरामद डोडे की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें