फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो भाइयों की फैक्ट्री से दो लैपटाप 1.35 लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो भाइयों की फैक्ट्री से दो लैपटॉप और 1.35 लाख चोरी
विज्ञापन


गाजियाबाद। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में दो भाइयों की अलग-अलग केमिकल फैक्ट्री से दो लैपटॉप और 1.35 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। दोनों भाइयों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गौरव कुंछल और दीपक कुंछल कविनगर थाना क्षेत्र के गोविंदपुरम में रहते हैं। दोनों की औद्योगिक क्षेत्र में केमिकल की फैक्ट्री हैं। गौरव ने बताया कि रविवार की रात को वह और उनके बड़े भाई दीपक घर पर आ गए थे। रात में चोरों ने पहले गौरव और फिर दीपक की फैक्ट्री से लैपटॉप चोरी कर लिए। गौरव के यहां से 20 हजार और दीपक के यहां से 1.15 लाख रुपये गायब थे। सोमवार को जब वह फैक्ट्री पहुंचे तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ पड़ा था। उन्होंने देखा तो लैपटॉप गायब थे। उन्होंने दीपक से पूछा तो उन्होंने भी चोरी होने की जानकारी दी। दोनों ने कविनगर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि किसी जानकार का काम हो सकता है। क्योंकि बाहर के व्यक्ति को सामान और नकदी के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें