फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लिफ्ट देकर लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लिफ्ट देकर लूटा
विज्ञापन


साहिबाबाद। पत्नी को लेने मोहन नगर से ऋषिकेश जा रहे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने तंमचे के बल पर मोबाइल, अंगूठी, चेन, लॉकेट, एटीएम कार्ड और 8400 रुपये छीन लिए। बदमाशों ने एटीएम कार्ड से मुरादनगर स्थित एटीएम मशीनों से पैसे निकालने का प्रयास किया और पेट्रोल पंप से तेल भी भरवाया। इसके बाद बदमाश पीड़ित को मुरादनगर इलाके में फेंक कर फरार हो गए। पीड़ित ने सोमवार को साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के ग्लैक्सी वैगा टेक्जोन में रहने वाले संजीव कुमार कौशांबी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी कुछ दिनों पहले ऋषिकेश अपने मायके गई थी। रविवार को वह अपनी पत्नी को लेने के जा रहे थे। देर शाम वह मोहन नगर स्थित बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रहे थे। समय पर बस नहीं आने पर वह एक प्राइवेट स्विफ्ट कार से लिफ्ट मांगकर ऋषिकेश जाने के लिए बैठ गए। कार में पहले से ही चालक समेत चार लोग बैठे थे। संजीव कुमार कार की बीच की सीट पर बैठे थे। दुहाई गांव पार करते ही कार सवार चारों बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनसे अंगूठी, मोबाइल, चेन, लॉकेट,एटीएम कार्ड और 8400 रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने मुरादनगर इलाके से चार एटीएम मशीनों से पैसे निकालने का प्रयास किया। लेकिन पैसे नहीं निकल सके। इसके बाद बदमाशों ने कार्ड से एक पेट्रोल पंप से तेल डलवाया। इसके बाद बदमाशों ने कुछ दूरी पर पीड़ित को कार से फेंका दिया और हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित ने मुरादनगर पुलिस को सूचना देने के बाद साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि एटीएम बूथ और पेट्रोल पंप से वीडियो फुटेज लेकर बदमाशों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें