फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह क्लेस में युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने गृहकलह में की आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र के रईसपुर गांव में गृहकलह से परेशान एक युवक ने शुक्रवार सुबह खुद पर डीजल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। पीआरवी व स्थानीय लोगों ने आत्मदाह कर रहे युवक को बचा लिया। पुलिस ने से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

रईसपुर निवासी युवक ने बताया कि उसकी शादी छह माह पूर्व दिल्ली के खिचड़ीपुर निवासी एक युवती से हुई थी। युवती आनंद विहार दिल्ली स्थित एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव है। जबकि वह खुद का ही छोटा-मोटा कारोबार करता है। युवक का कहना है कि शादी के बाद से ही पत्नी और मां के बीच तनाव शुरू हो गया था। पत्नी उस पर अलग रहने के लिए दबाव बनाती है। जबकि मां उसे पत्नी को छोड़ने के लिए मजबूर कर रही है। मां और पत्नी के बीच के झगड़े से परेशान होकर उसने खुद की जीवनलीला समाप्त करने की योजना बनाई। शुक्रवार सुबह खुद पर डीजल छिड़क लिया। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि युवक मा और पत्नी के झगड़े से परेशान हो चुका था। आसपास के लोग भी उसे ताना मारने लगे थे। इससे परेशान युवक ने जान देने की कोशिश की। युवक का शांतिभंग की धारा में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें