चंडीगढ़। सेक्टर-18ए में अज्ञात चोर ने एक घर से मोबाइल और तीन हजार रुपये उड़ा लिए। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब परिवार सो रहा था। मामले की सूचना पर पहुंची सेक्टर-19 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित मंजीत सिंह ने बताया कि वह गर्वनमेंट जॉब करते हैं। बीते 11 जून को वह अपने घर में परिवार समेत सो रहे थे। सुबह उठने पर देखा कि घर से मोबाइल और तीन हजार रुपये चोरी हो गए हैं। चोरी के बाद कैमरा चेक किया तो सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बाहर निकलता दिखाई दिया। शिकायत के आधार पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।