बंदी की जिला अस्पताल में मौत
मसूरी। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक बंदी की मौत हो गई। वह असलाह रखने के मामले में निरुद्घ चल रहा था। पुलिस ने 23 अप्रैल को जेल भेजा था।
जिला कारागार डासना के वरिष्ठ चिकित्सक सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि सुनील 30 वर्ष पुत्र महेंद्र पाल निवासी पटेल नगर सिहानी अवैध असलाह रखने के मामले में जेल में बंद था। उसको पल्मोनरी ट्यूबरकुलोसिस व शराब पीने का आदि था। बुधवार दोपहर को एमएमजी अस्पताल में उपचार केदौरान उसने दम तोड़ दिया। मंगलवार को उसे भर्ती कराया गया था। ब्यूरो