फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की छत से फेंककर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज के लिए विवाहिता की छत से फेंककर हत्या
विज्ञापन

मसूरी। दहेज के लिए विवाहिता को नशीला पदार्थ खिलाकर छत से फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने पति के खिलाफ दहेज के लिए हत्या करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। कस्बे की ताज कॉलोनी निवासी इसराफिल पुत्र कासिद मूल रूप से बिहार के गांव हिजरी रिम्सा का रहने वाला है। विगत 19 जनवरी 2019 को इसी के गांव की निवासी चुरामुन शाहजादी ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री शबीहा का विवाह इसराफिल के साथ कर दिया था। विवाह के बाद आरोपी अपनी पत्नी साहिबा के साथ मसूरी की ताज कॉलोनी में आकर किराए पर रहने लगा। आरोपी विवाह के बाद से दहेज की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर आरोपी ने विवाहिता को टार्चर करना शुरू कर दिया। आरोपी रुपयों की मांग को लेकर मारपीट करता रहता था। मृतका की मां ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके आरोपी ने शनिवार की रात को उसकी बेटी साहिबा को नशीला पदार्थ दिया, उसके बाद दो मंजिला छत से नीचे फेंक दिया। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंची। जहां विवाहिता 24 घंटे तक जिंदगी और मौत से जूझती रही। रविवार को उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी मसूरी प्रवीण कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका की मां शहजादी की तहरीर पर आरोपी इसराफिल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें