फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को तमंचा सटाकर मां से लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी के सिर पर रिवॉल्वर रख मां से लूटी चेन
विज्ञापन

लोनी। कोतवाली लोनी की डीएलएफ कॉलोनी में सोमवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने छह साल की मासूम बच्ची के सिर पर रिवॉल्वर रखकर मां से सोने की चेन लूट ली। महिला मायके में अपनी बीमार मां को देखने आई थी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। वहीं बाइक सवार बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लोनी की डीएलएफ कॉलोनी में एमके शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनके बेटे सुनित ने बताया कि उनकी मां की तबियत खराब है। रविवार दोपहर सुनित की बहन सुसराल से अपनी मां को देखने आई थी। सोमवार को उनकी बहन, बीमार मां और छह साल की भतीजी डॉक्टर से दवाई लेने गई थी। दवाई लेकर वापस आने के दौरान दोपहर करीब डेढ़ बजे जैसे ही वह डीएलएफ स्थित एमएम रोड के पास पहुंची तो पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। दोनों ने हेलमेट लगा रखा था। तभी बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने छह साल की बच्ची के सिर पर रिवाल्वर रखकर लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए चेन लूट ली। बदमाशों ने पैसे देने को कहा लेकिन महिला के पास पैसे नहीं थे। बदमाश चेन लूटकर फरार हो गए। इसके बाद महिला ने शोर मचाया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने डीएलएफ चौकी में मामले की शिकायत की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक सवार दोनों बदमाश कैद हो गए। वहीं चौकी इंचार्ज विपिन कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। महिला अपने बयान बदल रही है। फुटेज में आई बाइक की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें