फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी से लौट रहे युवकों के साथ मारपीट, लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी से लौट रहे युवकों से मारपीट, लूटपाट
विज्ञापन


गाजियाबाद। दोस्त की जन्मदिन की पार्टी करके लौट रहे युवकों के साथ मारपीट और लूटपाट हुई। मामले में तहरीर दी गई है।
दादरी निवासी पांच युवक 31 दिसंबर को शास्त्रीनगर निवासी अपने दोस्त के जन्मदिन की पार्टी करने आए थे। होटल में पार्टी करने के बाद पांचों घर लौट रहे थे। डायमंड आरओबी पार करने के बाद वह कार रोक कर खड़े हो गए। इसी दौरान कुछ युवक पीछे से कार में आए और उन्होंने डंडों से कार को तोड़ना शुरू कर दिया। युवकों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। उनके पास से मोबाइल और 20 हजार रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गए। इसी दौरान उनके एक साथी पर कार भी चढ़ा दी। वह गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि 31 दिसंबर की रात दोनों पक्षों में सड़क पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर झगड़ा हुआ था। पहले दोनों थाने से समझौता कर चले गए थे। बाद में फिर विवाद हो गया। दोनों की तहरीर के आधार पर लाल कुआं चौकी इंचार्ज को जांच सौंप दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें