फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
पुजारी के परिवार को बंधक बनाकर लाखों की डकैती
विज्ञापन


मोदीनगर। विजयनगर कालोनी में बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 हथियारबंद बदमाशों ने पुजारी के परिवार को बंधकर बनाकर घर में डकैती डाली। बदमाश घर से 55 हजार की नकदी समेत करीब दो लाख के गहने ले गए। डकैती की सूचना पर एसपी ग्रामीण और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली पुलिस इसे लूट की घटना बता रही है। पीड़ित परिवार ने तहरीर दे दी है।
विजयनगर कालोनी में श्रीकांत त्रिपाठी परिवार के साथ रहते हैं। श्रीकांत यजमानी का काम करते हैं। श्रीकांत के परिवार में उनकी पत्नी संगीता, भाई बबलू और दो बच्चे हैैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे हथियारबंद दर्जन भर बदमाश उनके घर में घुस आए और पूरे परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली। श्रीकांत के अनुसार सभी बदमाशों ने चेहरे ढके हुए थे और उनके हाथ में तमंचे और धारदार हथियार थे। बदमाश करीब डेढ़ घंटे घर में रहे और घर का एक-एक कोना खंगाल डाला। बदमाश उनके घर से करीब 55 हजार की नकदी, दो लाख के गहने और तीन मोबाइल ले गए। जाते समय बदमाशों ने परिवार को कमरे बंद करके फायरिंग भी की। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले और परिवार को बंधन मुक्त किया। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार के बयान के लिए। सुबह एसपी ग्रामीण एके मौर्य और सीओ केपी मिश्रा मौके ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।सीओ केपी मिश्रा ने बताया कि वारदात में स्थानीय गिरोह का हाथ है। यह डकैती नहीं लूट है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पड़ोसी का गेट खुलवाने की कोशिश
पीड़ित श्रीकांत के बताया कि आरोपियों ने लूट के दौरान उनसे कहा कि वह आवाज देकर अपने पड़ोसी से गेट खोलने के लिए कहे। मगर श्रीकांत ने कहा कि पड़ोसी से झगड़ा होने के चलते उसकी बोलचाल बंद है। तब उनकी जान बच सकी। अन्यथा पड़ोसी भी वारदात का शिकार हो सकते थे।

बदमाशों की संख्या को लेकर विरोधाभास
वारदात में शामिल रहे बदमाशों की संख्या को लेकर विरोधाभास है। पीड़ित परिवार जहां बदमाशों की संख्या करीब 12 बता रहे हैं, वहीं चार बता रही है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस डकैती को लूट दिखाने में लगी हुई है।
विज्ञापन


डेढ़ माह पूर्व भी हुई थी डकैती की घटना
करीब डेढ माह 13 नवंबर की रात को इसी कॉलोनी में ही करण सिंह के मकान मे बदमाशों ने डकैती डाली थी। पीड़ित करण सिंह ने बताया कि उनके साथ हुई घटना और पुजारी के यहां हुई डकैती में एक ही गिरोह का हाथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें