फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंटेनेंस के कलेक्शन किए साढे तीन लाख रुपये लेकर मैनेजर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेटनेंस स के 3.5लाख रुपये लेकर भागा मैनेजर
विज्ञापन

साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-2 और 4 की सोसायटी में मेंटेनेंस कंपनी का मैनेजर आरडब्ल्यूए से साढ़े तीन लाख रुपये लेकर भाग गया। आरडब्ल्यूए ने मेंटेनेंस कंपनी से शिकायत की है। इस पर मेंटेनेंस कंपनी के मालिक ने मैनेजर के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोसायटियों का मेंटेनेंस का काम करने वाली कंपनी विश्वकर्मा फैसिलिटी प्राइवेट लिमिटेड का ऑफिस नोएडा के सेक्टर-2 में है। कंपनी ने वैशाली सेक्टर-2 और 4 की दो सोसायटी के मेंटेनेंस का काम लिया हुआ है। इसके लिए सोसायटी में एक मैनेजर को रखा था। आरोप है कि मैनेजर सोसायटी के आरडब्ल्यूए से 3.5 लाख रुपये कलेक्शन कर लिए और बिना काम कराए रुपये लेकर भाग गया। सोसायटियों की आरडब्ल्यूए ने मैनेजर की कंपनी के अधिकारियों से शिकायत की। इस पर कंपनी के अधिकारियों ने इंदिरापुरम थाने में मैनेजर के खिलाफ तहरीर दी है। इंदिरापुरम एसएचओ सचिन मलिक का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें