जीआरपी ने पकड़े दो चोर, भेजा जेल
गाजियाबाद। रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने शुक्रवार को दो चोराें को गिरफ्तार किया है। ये चोर चलती ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल व चेन झपट लेते थे। इनके पास से तीन मोबाइल और कुछ ज्वेलरी मिली है। जीआरपी थाना प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी खालिद सैफी निवासी मुजफ्फरनगर और तरुण राजपूत निवासी मेरठ हैं। शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग चल रही थी। इस दौरान आरोपी पुलिस को देखकर भागने लगे। फिर पीछाकर इन्हें दबोचा गया। पूछताछ में पता चला कि ट्रेन मेेंचढ़ते वक्त यात्रियों की जेब से मोबाइल चोरी करते थे। इसके अलावा ट्रेन में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से चेन निकाल लेते थे। इनके पास से चोरी के तीन मोबाइल और कुछ ज्वेलरी बरामद हुई है। दोनों आरोपियों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो