फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई छात्रा से रेप की पुष्टि
विज्ञापन


साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के एक स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में मंगलवार शाम को मेडिकल रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में छात्रा से दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस अब डॉक्टर की टीम से सलाह लेकर जांच आगे बढ़ाएगी।
एसएचओ साहिबाबाद राकेश सिंह ने बताया कि छात्रा का सोमवार को मेडिकल कराया गया। मंगलवार शाम आई मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है। प्राइवेट पार्ट में भी घाव नहीं होना आया है। उन्होंने बताया कि परिजनों ने बीते शुक्रवार को भी ब्लीडिंग होने की बात कही थी। उन्होंने बताया कि परिजन घटना आठ नवंबर की बता रहे हैं, ऐसे में थाने में शिकायत करने और मेडिकल कराने में देरी हो गई है। इस मामले में डॉक्टर टीम के विशेषज्ञों से सलाह ली जाएगी कि क्या इतने दिनों घाव ठीक हो सकता है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अब तक पूछताछ में छात्रा के साथ झगड़े की बात सामने आई है। उधर छात्रा के पिता का कहना है कि वह मेडिकल रिपोर्ट से संतुष्ट हैं लेकिन मेडिकल जांच कराने में हुई देरी के कारण पुलिस डाक्टरों की टीम से सलाह लेकर पूरी जांच करे। अगर सबूत मिलता है तो पुलिस आरोपी छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बीते आठ नवंबर को साहिबाबाद स्थित एक स्कूल में दूसरी कक्षा की छात्रा से छठवीं कक्षा के एक छात्र ने दुष्कर्म किया था। परिजनों का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए करीब एक महीने तक स्कूल का चक्कर लगाते रहे। स्कूल की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई तो रविवार को परिजनों ने साहिबाबाद थाने में मामले की शिकायत दी। रविवार को पुलिस ने आरोपी छठी के छात्र के खिलाफ रेप की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


दूसरी बार में हुआ मेडिकल
पीड़ित परिजनों का कहना है कि जब वह अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए गए तो बच्ची डर गई। उसे लगा कि डॉक्टर उसे इंजेक्शन लगाएंगे। बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। इस दौरान महिला डॉक्टर ने कहा कि अगर जांच नहीं कराना है तो लिखकर दें। इसके बाद परिजन दोबारा बच्ची को समझाकर अंदर लेकर गए। इसके बाद बच्ची का मेडिकल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें