फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर बीए की छात्रा के अपहरण कोशिश, फायरिंग-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तमंचे के बल पर छात्रा के अपहरण की कोशिश, फायरिंग

मुरादनगर। एक तरफ पुलिस नारी सुरक्षा सप्ताह मना रही है, दूसरी तरफ बाइक सवार तीन युवकों ने मंगलवार को तमंचे के बल पर बीए की एक छात्रा के अपहरण कोशिश की। विरोध करने पर युवकों ने छात्रा के भाई और उसके एक साथी को पीटा और तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। आरोपियों ने छात्रा के मकान के सामने फायरिंग की। कालोनी के लोगों को आता देख आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों को नामजद कर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव बना हुआ है।
एक कालोनी निवासी 19 वर्षीय युवती क्षेत्र के नामचीन डिग्री कालेज में बीए में पढ़ती है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे छात्रा छुट्टी के बाद घर लौट रही थी। कालेज के गेट के पास पहुंची तो बाइक सवार तीन युवकों ने उसका रास्ता रोक अश्लील फब्तियां कसी। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्रा को बाइक पर बैठाकर अपहरण की कोशिश की। विरोध कर शोर मचाने पर मौजूद छात्रों ने इसका विरोध किया। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। छात्रा ने फोन कर भाई को बुला लिया। छात्रा का भाई अपने दोस्त के साथ कालेज पहुंचा। दोनों छात्रा को लेकर घर जा रहे थे। आरोप है कि बिलाल मस्जिद के पास आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। विरोध करने पर फायरिंग भी की। किसी तरह बचकर वह अपने घर पहुंच गए। आरोपियों ने पीछा करते हुए छात्रा के मकान तक पहुंचकर फायरिंग की। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। गोली चलने से कालोनी में अफरातफरी मच गई। भीड़ एकत्र होती देख आरोपी हवाई फायरिंग करते फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने पुलिस के ढुलमुल रवैया देख हंगामा किया। एसओ रनवीर सिंह का कहना है कि दो आरोपी शाहरुख और अनस समेत एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। उधर, मामला दो अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने की वजह से कालोनी में तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कहां है एंटी रोमियो स्क्वाएड
प्रदेश सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश भर में एंटी रोमियो स्क्वाएड का गठन किया था। सरकार बनने के बाद इन स्क्वाएड ने कुछ दिन काम किया, लेकिन अब इनका कहीं अता-पता नहीं है। स्कूल-कालेजों के आसपास ही छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की वारदातें आम बात हो गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें