फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड मेजर की बहादुरी से भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
(मुठभेड़ की साइड स्टोरी)
विज्ञापन


रिटायर्ड मेजर की बहादुरी से भागे बदमाश
- पब्लिक की मदद से पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- घटना स्थल से एक किमी दूरी पर हुई मुठभेड़
- घायल आरोपी की नहीं हो सकी है पहचान

साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-5 में सरेशाम लूट करने घुसे बदमाश रिटायर्ड मेजर और ज्वेलर रघुनंदन की बहादुरी के आगे टिक नहीं पाए। गोली लगने से घायल होने के बावजूद शॉप के मालिक रघुनंदन निहत्थे ही बदमाशों से भिड़ गए। करीब 15 मिनट तक रिटायर्ड मेजर और दो बदमाशों के बीच भिड़ंत हुई। मेजर का हौसला बदमाशों पर भारी पड़ने लगा तो उन्होंने दो राउंड फायरिंग कर दी और भाग निकले। आसपास के लोगों ने घायल ज्वेलर को अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी ने बदमाशों के लूट में सफल होने की बात से इंकार किया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जब वह सड़क पर शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा कर रहे थे तो लोगों ने स्थानीय दरोगा को फोन कर बदमाशों के भागने के लोकेशन की जानकारी दी थी। कुछ मिनट बाद ही दरोगा बाइक से मौके पर पहुंचे और भाग रहे बदमाशों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दरोगा भूपेंद्र सिंह ने बदमाश को गोली मारी। इसमें एक गोली बदमाश के कंधे और दूसरी पैर में लगी। इससे एक बदमाश सड़क पर गिर गया, दूसरा फरार हो गया। पब्लिक ने बदमाश की जमकर धुनाई की। जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस फरार हुए बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

--
100 नंबर पर सूचना देते तो फरार हो जाते बदमाश
स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया है। लोगों का कहना है कि अगर 100 नंबर पर घटना की जानकारी देते तो तब तक बदमाश फरार हो जाते। उन्होंने सीधे चौकी प्रभारी को फोन किया। यही वजह रही कि पुलिस टीम भी बहुत कम समय में मौके पर पहुंच गई और बदमाश पकड़ा गया।
--
दुकान में नहीं लगा था कैमरा
एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि ज्वेलर्स की शॉप में सीसीटीवी नहीं लगे थे, लेकिन आसपास कई सीसीटीवी लगे पाए गए हैं। जिनकी फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर फरार बदमाशों की पहचान की जाएगी। घायल बदमाश का वैशाली के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर है, जिस कारण पुलिस उससे पूछताछ नहीं कर सकी है। हालत में सुधार होने के बाद ही बदमाश की पहचान होगी, और यह भी पता चलेगा कि उन्होंने इस दुकान को ही निशाना क्यों बनाया।
---
पब्लिक ने भी दिखाई बहादुरी
लूट करने आए बदमाशों के हौसले पस्त करने में पब्लिक ने भी बहादुरी दिखाई। हथियार लिए बदमाशों से लोग नहीं डरे, बल्कि बाइक का पीछा किया। पुलिस और पब्लिक से घिरा देखकर बदमाश घबरा गए। लोगों को डराने के लिए उन्होंने फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस की गोली से जैसे ही बदमाश घायल होकर गिरा, लोगों ने उसे दबोच लिया। यह देख दूसरा साथी घायल बदमाश की मदद करने की बजाय जान बचाने के लिए भाग खड़ा हुआ।
--
फायरिंग से बाजार में दहशत
पुलिस और बदमाशों की तरफ से करीब 10 राउंड फायरिंग हुई। इससे वैशाली सेक्टर-5 के बाजार में दहशत फैल गई। मुठभेड़ के दौरान सड़कों को दोनों तरफ से बंद कर दिया। वहीं आसपास के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी। रात तक बाजार में दहशत का माहौल रहा। जिस स्थान पर फायरिंग हुई थी उसके चंद कदमों की दूरी पर ही निकाय चुनाव प्रत्याशी का चुनाव कार्यालय बना हुआ था। जिस कारण कुछ ही मिनटों में लोग बदमाशों के पीछे भागने लगे थे।
विज्ञापन

--
दुकानदारों ने पुलिस से जताई नाराजगी
घटना की सूचना मिलते ही वैशाली के अन्य सेक्टर के दुकानदार भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई। दुकानदारों ने पुलिस से नाराजगी भी जताई। दुकानदारों को कहना था कि बदमाश दिनदहाड़े बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसके बाद भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाई जा रही है। योगी राज में भी लोग सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें