फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरएचएम चार्जशीट-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबू सिंह कुशवाहा व प्रदीप शुक्ला की सप्लीमेंट्री चार्जशीट लगी
विज्ञापन

नेशनल रुरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) घोटाले के मामले में बृहस्पतिवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सीबीआई ने पूर्व परिवार कल्याण मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा और पूर्व प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश प्रदीप शुक्ला के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट पेश की।

सीबीआई के विशेष न्यायधीश पवन कुमार तिवारी की कोर्ट में बृहस्पतिवार शाम को सीबीआई की टीम ने 3/13 के तहत भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व मंत्री और पूर्व प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट लगाई है।
विज्ञापन


सीबीआई सूत्रों के अनुसार 1981 बैच के आईएएस टॉपर प्रदीप शुक्ला और पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के आरोप में चार्जशीट विशेष अदालत में पेश की गई। घोटाले के दौरान प्रदीप शुक्ला एनएचआरएम के मिशन डायरेक्टर थे।

एक अन्य आरोपी आरपी जायसवाल के खिलाफ चार्जशीट फाइल नहीं की गई है, क्योंकि जांच के दौरान उनकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक सात हजार पेज के दस्तावेज सुबूत के तौर पर चार्जशीट के साथ लगाए गए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में पहली चार्जशीट फरवरी 2013 में लगाई गई थी। 31.59 करोड़ रुपये कीमत के चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति में अनियमितता बरती गई थी। आरोपियों पर एनआरएचएम स्कीम को लागू करने के दौरान खुद को करोड़ों को फायदा पहुंचाने का आरोप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें