किशोरी के अपहरण की कोशिश में दो नामजद
किशोरी के चाचा की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
बीते बल स्कूल जा रही किशोरी का अपहरण करने की हुई थी कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। घर से स्कूल जा रही किशोरी का अपहरण करने की कोशिश के मामले में कोतवाली पुलिस ने चाचा की तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बीते मंगलवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की आठवीं कक्षा की छात्रा स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में दो बाइक सवार युवकों ने बारिश पड़ने पर लिफ्ट दिया था। आरोप है कि जब उसने स्कूल के पास बाइक रुकवानी चाही तो दोनों युवकों ने बाइक को दौड़ा दिया था। इस पर किशोरी की चीख सुनकर ग्रामीण पहुंच गए थे। अब इस मामले में पुलिस ने किशोरी के चाचा की तहरीर के आधार पर कुश और राजू के खिलाफ अपहरण की कोशिश एवं एससी एसटी एक्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।