फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक से नगदी और मोबाइल फोन लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने युवक से नगदी और मोबाइल फोन लूटा
विज्ञापन

पिलखुवा। मोदीनगर-पिलखुवा मार्ग पर रविवार सुबह गांव अतरौली के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से 1500 रुपये की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट कर बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन

मोदीनगर की शिवपुरी कालोनी निवासी प्रमोद कुमार रविवार सुबह करीब सात बजे बाइक से अपनी बहन सुनीता की ससुराल गांव हिंडालपुर जा रहा था। तभी अतरौली गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर युवक से डेढ़ हजार की नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। इस संबंध में कोतवाली में कोई सूचना नहीं आई है। अगर तहरीर आएगी तो मामले की जांच पड़ताल कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें