फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना व्यापारी गोली कांड: बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
किराना व्यापारी गोली कांड: बदमाशों के करीब पहुंची पुलिस
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर बीते शनिवार रात किराना व्यापारी को गोली मारने वाले बदमाशों के करीब पुलिस पहुंच गई है। पूछताछ के लिए उठाए गए लोगों से पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं।

इनके आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में जुटी है। उधर, किराना व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि मूल रुप से गांव दहपा निवासी सर्वेश त्यागी पिलखुवा के मोहल्ला सर्वोदय नगर में रहते हैं और
विज्ञापन


इस्लामनगर मोहल्ले में परचून की दुकान करते हैं। बीते शनिवार रात्रि दस बजे वह बाइक पर सवार होकर दुकान बंद कर घर लौट रहे थे।

तभी रास्ते में हाईवे पर नगर पालिका के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गन प्वाइंट पर लेकर थैला लूटने की कोशिश की तो किराना व्यापारी ने विरोध किया था। इस पर बदमाशों ने किराना व्यापारी को दो गोली मार दी थी।

गोली मारने के बाद बदमाश थैला लूटकर मौके से फरार हो गए थे। बाद में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल को शुरू की।

इस मामले में किराना व्यापारी के भाई की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने तीन चार संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए उठाया था।

शनिवार रात में बदमाशों को पकड़ने के लिए कोतवाली पुलिस ने भी कई जगहों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया। पूछताछ के लिए उठाए लोगों से पुलिस को सुराग मिले हैं।
विज्ञापन


इन सुरागों से पुलिस बदमाशों तक पहुंचने में लगी है। पुलिस के दावे हैं कि जल्द बदमाश उनकी गिरफ्त में होंगे। कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए उठाया गया था।

इनसे बदमाशों को पकड़ने के लिए अहम सुराग मिले हैं। बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें