फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा के युवक को नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीला बिस्किट खिलाकर युवक को लूटा
विज्ञापन

सवारी की इंतजार में खड़े युवक को शुक्रवार देर शाम नशीला बिस्किट खिलाकर बाइकर्स ने मोबाइल समेत पांच सौ की रकम लूट ले गए। जनपद अमरोहा के आदमपुर क्षेत्र में रहने वाला राजू गंगा खादर क्षेत्र के गांव न्यामतपुर में अपने मौसा पूरन सिंह के घर आया हुआ था।

शुक्रवार देर शाम घर वापस लौटने के लिए गांव इनायतपुर में सड़क किनारे खड़ा होकर सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान काले रंग की पल्सर पर सवार होकर आए दो युवक भी वहां रुक गए। युवकों ने राजू को बातों में उलझा लिया और बाइक के बैग से पैकेट निकालकर उसे बिस्किट थमा दिया।
विज्ञापन


बिस्किट खाते ही उसे चक्कर आने लगा। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद बाइकर्स उसके मोबाइल समेत जेब में रखी पांच सौ रुपये की रकम लेकर फरार हो गए। होश आने के बाद पीड़ित ने पुलिस को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस ने बाइकर्स को बहुत जल्द दबोचकर मोबाइल और रकम वापस कराने की बात कहकर रिपोर्ट दर्ज किए बिना ही उसे वापस लौटा दिया। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि क्षेत्र में ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है।

क्योंकि पुलिस को कोई भी शिकायत अथवा तहरीर नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें