फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग् ध हालत में चालक की मौत, परिचालक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालत में चालक की मौत, परिचालक पर मुकदमा
विज्ञापन


गाजियाबाद। प्राइवेट बस चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। चालक के परिजनों ने परिचालक के खिलाफ विजयनगर थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हापुड़ के बहादुरगढ़ निवासी वीरपाल एएलटी से नोएडा के लिए बस चलाता था। उसके साथ बस पर परिचालक उपेंद्र कुमार भी रहता था। 16 फरवरी की शाम को बस लेकर नोएडा की तरफ जा रहे थे। तिगरी के पास बस ले जाने के लिए कोई पर्ची कटानी होती है। परिचालक पर्ची कटाने के लिए चला गया। वह वापस लौटा तो चालक वीरपाल बस के नीचे गंभीर हालत में पड़ा हुआ था। उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि चालक उपेंद्र ने ही उसकी हत्या की है। अचानक से बिना किसी लड़ाई झगड़े या दुश्मनी के कोई किसी को कैसे मार सकता है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर विजयनगर थाना पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विजयनगर थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें