महिला दोस्त के शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे वाहन
गाजियाबाद। महिला दोस्त का शौक पूरा करने के लिए वाहन चोरी करने वाले गैंग के दो शातिर को गिरफ्तार कर लिया है। एनसीआर में लग्जरी वाहनों को चोरी करते थे।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि अल्फा टीम और इंदिरापुरम थाना पुलिस ने एनसीआर में वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो शातिर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम अमित और निवासी कृष्णानगर बागू थाना विजयनगर बताया है। आरोपियों से चार लग्जरी कार, एक छोटा हाथी भी बरामद किया है। आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा से लग्जरी कारों की चोरी करते थे। उन्होंने बताया कि महिला दोस्तों की जरूरत पूरी करने के लिए कार चुराते थे। चोरी की कारों में महिला दोस्तों को घुमाते थे। एसपी सिटी ने बताया कि गैंग के अन्य साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।