जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार
लेनदेन के विवाद में एक युवक पर कार चढ़ाकर कुचलने की कोशिश करने के एक आरोपी को कविनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपी के बेटे समेत चार आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें भी जल्द पकड़ लिया जाएगा ।
एसएचओ कविनगर नीरज कुमार ने बताया कि गोविंदपुरम निवासी सतीश को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका बेटा निखिल, साथी सहदेव और दो अज्ञात समेत चार लोग फरार हैं। कुछ दिनों पहले इस्लामनगर निवासी राहत अली ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। राहत अली ने बताया कि उनका बेटा रिहान और आरोपी सतीश का बेटा निखिल एकसाथ कारोबार करते थे। कारोबारी लेनदेन के 17 लाख रुपये निखिल को देने थे, जिसे देने में वह आनाकानी कर रहे थे। आरोप है कि 15 अगस्त की रात बेटे रिहान को बकाया 17 लाख रुपये की रकम देने के बहाने गोविंदपुरम बुलाया, जहां रिहान और उसके दोस्त पर कार चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश की गई।
-------