फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जिलों के हाइवे पर बदमाशों का तांडव, सोती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जिलों के हाइवे पर बदमाशों का तांडव, सोती रही पुलिस
विज्ञापन


गाजियाबाद/मसूरी। कार लूट को पुलिस चोरी में दर्ज कर रस्म अदायगी न करती तो मेरठ व गुलावठी के पेट्रोल पंप लुटने से बच जाते। कार लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश करीब 40 घंटे तक तीन जिलों के हाइवे पर तांडव करते रहे, लेकिन पुलिस को भनक तक न लगी। पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज में लूटी गई कार की वीडियो सामने आई तो पुलिस की आंखें खुली। उसके बाद अलर्ट जारी किया गया तो पूरे जोन की पुलिस कार और बदमाशों की तलाश में लगी है।
बृहस्पतिवार रात एनएच-9 स्थित गोल्फ लिंक सोसायटी निवासी नरेश चौधरी अपनी डस्टर कार से एक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान आइएमएस इंस्टीट्यूट के पास दो बाइक सवार बदमाश आए और तमंचे के बल पर उनसे कार लूटकर फरार हो गए। पुलिस को लूट की सूचना दी गई, लेकिन मसूरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को मामले को कार चोरी में दर्ज कर लिया। रस्मअदायगी के लिए एफआईआर दर्ज कर पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही। पुलिस नरेश चौधरी के फोन को सर्विलांस पर लेकर मामले की जांच करती तो बदमाश पकड़े जा सकते थे। कार लूट के वक्त उनके दो मोबाइल फोन भी गाड़ी में रखे थे, जिन्हें वो कार से निकाल नहीं पाए। पुलिस चाहती तो डासना स्थित एनएच-9 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के सीसीटीवी खंगालती या फिर बुलंदशहर व अन्य हाईवे के सीसीटीवी खंगाल सकती थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कार्रवाई नहीं की गई। इसी का नतीजा रहा है कि शनिवार देर रात करीब आधा दर्जन बदमाश उसी डस्टर कार में सवार होकर गुलावठी के शिवांग पेट्रोल पंप पर पहुंचे। यहां सेल्समैन पप्पू सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह एवं ललित खाना खा रहे थे। हथियार बंद बदमाशों ने गाड़ी से उतरकर उन्हें घेर लिया और बंधक बनाकर पेट्रोल पंप के आफिस में ले गए। बदमाशों ने पप्पू एवं राजेंद्र से उनके पास जो कैश था, छीन लिया। उनसे चाबियां लेकर सेफ में रखा कैश भी निकाल लिया। यहां से उन्होंने 50 हजार कैश लूटा।
विज्ञापन


मेरठ के पेट्रोल पंप पर 90 हजार का डाका
एनएच-58 स्थित परतापुर फ्लाईओवर के पास शनिवार रात करीब दो बजे उन्हीं बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला। दो बदमाशों के पास पिस्टल और एक बदमाश के हाथ में बंदूक थी। यहां पर सेल्स मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा। करीब दस मिनट में 90 हजार रुपये लूट लिए। यहां बदमाश लॉकर नहीं तोड़ पाए।

2:30 बजे दी सूचना
बदमाशों के फरार होने के करीब आधे घंटे बाद 2:30 बजे पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अपने आप को किसी तरह मुक्त किया। घटना की सूचना पुलिस व पेट्रोल पंप के मालिक को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार सुबह पेट्रोल पंप मालिक रविंद्र चौधरी ने परतापुर थाने पर घटना की तहरीर दी। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली व गश्त पर सवाल उठाते हुए थाने में हंगामा किया।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश
बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर किस तरह वारदात की और कर्मचारियों को पीटा, यह सब पंप के सीसीटीवी कैमरे की कैद हो गया। रविवार सुबह इसकी जांच की गई। बदमाशों की पहचान के लिए रविवार दिन भर पुलिस जुटी रही। बदमाशों की तलाश में क्राइम ब्रांच की टीम भी लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें