मंदिर से लौट रहे युवक से मोबाइल लूटा
साहिबाबाद। मोहन नगर मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने वसुंधरा रेड लाइट पर मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश उसे धक्का देकर भाग गए। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। प्रदीप श्रीवास्तव वसुंधरा सेक्टर चार में परिवार के साथ रहते हैं। वह रविवार सुबह बाइक से मोहन नगर मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। वसुंधरा रेड लाइट पर उनके मोबाइल पर किसी परिचित का फोन आ गया। वह साइड में खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आए और प्रदीप से मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश उन्हें धक्का देकर भाग गए। इंदिरापुरम एसएचओ सचिन मलिक ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही बदमाश पकड़ में होंगे। ब्यूरो