फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा से ले जाकर बिहार में बेचते थे शराब, गिरफ्तार-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से दो शराब तस्कर, मोबाइल चोर धरा
विज्ञापन

बिहार में शराब बंदी के बाद तस्कर हरियाणा से शराब ले जाकर बिहार में बेच रहे हैं। गाजियाबाद जीआरपी ने ऐसे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से सात पेटी शराब बरामद की गई है। जीआरपी ने एक मोबाइल चोर को भी दबोचा है। उसके पास से करीब 60 हजार की कीमत के 8 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि रविवार को साहिबाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1/2 से दो शराब तस्करों जाकिर हुसैन निवासी भाटफुवा (पश्चिम बंगाल) व राहुल राय निवासी गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


दोनों हरियाणा से शराब ले जाकर बिहार में महंगे दामों पर बेचते थे। चेकिंग से बचने के लिए वह फलों की पेटियों में शराब को ले जाते थे। रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर करीब 51 हजार रुपये की कीमत की सात पेटी शराब बरामद की गई है।

जीआरपी प्रभारी ने बताया कि रविवार को ही गाजियाबाद स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1/2 से एक मोबाइल चोर भरत गिरी निवासी ढोढरा बागपत को गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान में अर्थला के जीडीए फ्लैट में रहने वाले भरत गिरी से चोरी के आठ मोबाइल बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी ने बताया कि भरत गिरी पूर्व में भी आरपीएफ साहिबाबाद से लोहा चोरी के अपराध में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइलों के संबंध में पूछताछ की जा रही है, ताकि की गई वारदातों का खुलासा हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें