फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल घूमने गया परिवार, चोरों ने खंगाला फ्लैट

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबेसी सलाहकार के फ्लैट में चोरी
विज्ञापन

ज्ञानखंड स्थित शिप्रा रिवेरा में रहने वाले एंबेसी के सलाहकार के घर पर दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर मेन गेट का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये के जेवर और कैश ले गए। उस समय दंपति आफिस और बच्चे स्कूल गए थे। पीड़ित ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत की है।

इंदिरापुरम के ज्ञानखंड तीन स्थित शिप्रा रिवेरा सोसायटी में विवेक कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह एंबेसी में सलाहकार हैं। उनकी पत्नी गाजियाबाद की निजी कंपनी में काम करती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बच्चों के स्कूल जाने के बाद वह और उनकी पत्नी अपने आफिस चले गए। फ्लैट के गेट पर इंटरनल लॉक था। दोपहर करीब ढाई बजे बच्चे स्कूल से लौटे तो फ्लैट का मेन गेट खुला हुआ था।

बच्चों ने उन्हें और अपनी मां को चोरी की सूचना दी। चोर दोनों अलमारियों से करीब दो लाख रुपये के जेवरात और नकदी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। एसएचओ सुशील कुमार दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विवेक कुमार के पड़ोसी महिला ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे जब वह बाहर निकली थीं, तो फ्लैट का ताला बाहर से बंद था। चोरी 12 से ढाई बजे के बीच हुई है। उन्होंने बताया कि हाल में इलाके में हुई चोरी की यह तीसरी घटना है।

हिमाचल घूमने गया परिवार, चोरों ने किया घर साफ
शालीमार गार्डन के विक्रम एंक्लेव में चोरों ने एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर सामान उड़ा लिया। घटना के दौरान परिवार हिमाचल घूमने गया था। पड़ोसी ने फ्लैट का ताला टूटा देखकर पीड़ित परिवार को घटना की सूचना दी।

विक्रम एंक्लेव में अरविंद कुमार परिवार समेत रहते हैं। वह परिवार के साथ हिमाचल घूमने गए हुए हैं। रविवार सुबह पड़ोस में रहने वाले युवक ने उनके फ्लैट के मेनगेट का ताला टूटा देख उन्हें फोन से सूचना दी। उन्होंने मामले की सूचना पास में रहने वाले अपने पिता सुंदर लाल को दी।

सुंदरलाल ने फ्लैट में जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी खुली थी और उसमें रखे करीब 17 हजार रुपये और जेवर गायब थे। सुंदर लाल ने बताया कि बेटे के आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा कि कुल कितने का सामान चोरी हुआ है। उन्होंने पुलिस से शिकायत दी है।
विज्ञापन


अरविंद प्लाट संख्या - 66 पर बिल्डिंग में प्रथम तल पर रहते हैं। बिल्डिंग की सीढ़ियों के पास लगे सीसीटीवी में शनिवार शाम साढ़े चार बजे दो संदिग्ध युवक दिखाई दे रहे हैं। उनमें से एक युवक हाथ में जूते लिए हैं। दूसरा पास के एक फ्लैट के बाहर रखी चप्पल पहनता दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें