फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े टिंबर कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाड़े टिंबर कारोबारी को गोलियों से भूना, मौत
विज्ञापन

बाइक सवार दो बदमाशों ने शुक्रवार सुबह पसौंडा में ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर एक टिंबर कारोबारी की हत्या कर दी। वारदात के समय वह अपने गोदाम में बैठे हुए थे।

मौके पर मौजूद एक कर्मचारी ने भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस हत्या के पीछे जमीन से जुड़ा विवाद बता रही है। परिजनों की तहरीर पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


टिंबर और शटरिंग कारोबारी मोहब्बत अली (37) पसौंडा में परिवार के साथ रहते थे और इलाके में ही अपना कारोबार करते थे। शुक्रवार सुबह करीब साढे़ दस बजे वह कालोनी स्थित अपने गोदाम में कर्मचारी आबिद ऊर्फ मोटा के साथ बैठे थे।

इसी दौरान बाइक पर दो युवक आए और उन्हें आवाज लगाई। मोहब्बत ने उन्हें अंदर आने को कहा तो बदमाश बाइक से उतरकर अंदर पहुंचे और पिस्टल निकालकर उन पर ताबड़तोड़ दस से अधिक फायर किया।

मोहब्बत के सिर में तीन और छाती व पेट पर पांच गोलियां लगीं। घटना को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। कर्मचारी आबिद ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई और मोहब्बत के परिजनों को जानकारी दी। परिजन गोदाम में पहुंचे और उन्हें बाइक से नरेंद्र मोहन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि ऑटोमैटिक पिस्टल से फायरिंग की गई है। परिजनों की शिकायत पर नसीम, ताहिर अली, हाशिम निवासी पसौंडा और एक अन्य के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला जमीन के विवाद से जुड़ा लग रहा है। जांच के बाद हत्या के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

एसएसआई साहिबाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मोहब्बत जिस दुकान में अपना कारोबार करता था, वह अली हसन की है। उस दुकान को लेकर अली हसन का आरोपी नसीम, ताहिर और हाशिम से विवाद चल रहा है।

इसे लेकर तीनों अली हसन को धमकाते थे तो मोहब्बत दुकान मालिक का पक्ष लेता था। ऐसे में हत्या का कारण दुकान का विवाद लग रहा है हालांकि जांच में यह भी सामने आया है जीटी रोड स्थित एक बीघा जमीन को लेकर भी मोहब्बत का दस वर्ष से किसी से विवाद चल रहा था। इसको लेकर कई बार दोनों पक्ष के बीच झगड़े हो चुके हैं। बागपत के केरठल गांव में भी मोहब्बत का किसी से जमीन को लेकर विवाद था।

प्रत्यक्षदर्शी आबिद ने बताया कि बदमाश दुकान में घुसे और मोहब्बत पर पिस्टल तान दी। वह कुछ समझता, इससे पहले एक बदमाश ने उसकी ओर इशारा किया और बोला कि भाग जा।
विज्ञापन


आबिद दुकान से बाहर भागा और कुछ दूर जाकर मुहब्बत के परिजनों को फोन कर सूचना दी। आबिद ने बताया कि दोनों बदमाशों ने काला हेलमेट लगा रखा था। पुलिस के अनुसार गोदाम के सामने बने घर में सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है लेकिन कैमरा खराब है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें